विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 100 रुपये का कराया रिचार्ज, 10 घंटे में हो गया माइनस 418 बैलेंस

Published: Tue, 14 Apr 2026 05:07 PM (IST)

बलिया में बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नई मुसीबत बन गए हैं। उपभोक्ताओं को बिल की स्पष्ट जानकारी ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी।

स्मार्ट मीटर से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नई मुसीबत बनते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस नई व्यवस्था में उन्हें न तो बिल की स्पष्ट जानकारी मिल पा रही है और न ही खर्च का सही आकलन हो पा रहा है। आए दिन अधिक बिल और अचानक बैलेंस खत्म होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

क्षेत्र के मधुबनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके स्मार्ट मीटर से एक ही दिन और एक ही समय पर दो अलग-अलग बिल जारी हो गए, जिनमें राशि भी अलग-अलग थी। वहीं बैजनाथ छपरा के दिनेश प्रसाद का कहना है कि बिजली की खपत पहले जैसी ही है, लेकिन बिल लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने विभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसी तरह तिवारी के मिल्की गांव के भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके कनेक्शन पर सात अप्रैल को 12 रुपये बैलेंस दिखा।

इसके बाद उन्होंने 100 रुपये का रिचार्ज कराया, जिससे बैलेंस 112 रुपये हो गया, लेकिन अगले ही दिन आठ अप्रैल को बैलेंस माइनस 418 रुपये हो गया। उनका कहना है कि मात्र 10 घंटे में इतनी राशि खत्म होना समझ से परे है, जबकि बिजली उपयोग में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई।

स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुराने बकाया बिल भी जुड़ जाने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक राशि दिखाई देती है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। -हंसहराज यादव, एसडीओ, बैरिया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा स्मार्ट बिजली मीटर की शिकायतों का मामला, विशेषज्ञ समिति करेगी गहन जांच

यह भी पढ़ें- यूपी में 70 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत की तैयारी, प्रीपेड मीटर किए जाएं पोस्टपेड