सुखपुरा पुलिस ने 15 गो तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने 14 पिकअप व 13 गोवंश किया बरामद
सुखपुरा पुलिस ने 15 गो तस्करों को गिरफ्तार कर 14 पिकअप और 13 गोवंशीय पशु बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों के ...और पढ़ें

HighLights
सुखपुरा पुलिस ने 15 गो तस्करों को किया गिरफ्तार।
14 पिकअप वाहन और 13 गोवंशीय पशु बरामद।
आरोपितों के स्वजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, बलिया। सुखपुरा पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 15 गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 14 पिकअप एवं 13 गोवंशीय पशु बरामद किया गया।
वहीं, सुखपुरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को आरोपितों के स्वजन सड़क पर उतर आए। स्वजन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोगों को बिना पर्याप्त साक्ष्य के फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाया गया है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने जिन वाहनों को पकड़ा, उनमें से कुछ वाहनों में गोवंशीय पशु बरामद नहीं हुए थे, इसके बावजूद वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गत मंगलवार को करम्मर नहर पुलिया के पास से आठ गो तस्कर पिंटू यादव निवासी परसिया थाना रेवती, दीपक यादव निवासी असेगी थाना बांसडीह, अभिषेक यादव निवासी बड़ागांव खुटहा थाना मनियर, गुड्डू यादव निवासी रौसिंगपुर थाना फेफना, अरविंद कुमार निवासी जगदरा थाना पकड़ी, सत्येन्द्र यादव निवासी घोसवटी थाना सुखपुरा, गुड्डू पाल निवासी जगदरा थाना पकड़ी, तारकेश्वर चौहान निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से सात पिकअप व सात गोवंशीय पशु बरामद किया गया। वहीं, दुर्गीपुर पुलिया के पास से सात गो तस्कर रोहित तुरहा निवासी रेवती थाना रेवती, सतीश यादव निवासी घड़सरा थाना पकड़ी, मुकेश गोंड निवासी बड़ागांव थाना मनियर, संदीप बारी निवासी करम्मर थाना खेजुरी, दीपक निवासी कदम चौराहा थाना कोतवाली बलिया, नगेंद्र यादव निवासी रामपुर मसरी थाना रेवती और राजा कुमार निवासी करम्मर थाना खेजुरी को हिरासत में लिया गया।
इनके कब्जे से सात पिकअप, छह गोवंश बरामद किया गया। गिरफ्तार गो तस्करों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार और बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दुर्गेश नंदन, उप निरीक्षक कृष्णा प्रजापति, उप निरीक्षक कृपा शंकर सिंह सहित उनके सहयोगी कांस्टेबल शामिल रहे।
