Move to Jagran APP

Ballia Nikay Chunav Result: कल मिल जाएंगे नए चेयरमैन, सुबह 10 बजे से आने शुरू हो जाएंगे रूझान

शनिवार को मतगणना आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 10 बजे से रूझान मिलने भी शुरू हो जाएंगे। नगरपालिका बलिया नगर पंचायत रतसड़कला और चितबड़ागांव के वोटों की गिनती मंडी समिति में होगी। नगर पंचायत मनियर सहतवार रेवती और बांसडीह की मतगणना बांसडीह तहसील में होगी।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaPublished: Fri, 12 May 2023 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2023 11:52 AM (IST)
Ballia Nikay Chunav Result: कल मिल जाएंगे नए चेयरमैन, सुबह 10 बजे से आने शुरू हो जाएंगे रूझान
कल मिल जाएंगे नए चेयरमैन, सुबह 10 बजे से आने शुरू हो जाएंगे रूझान

 जागरण संवाददाता, बलिया : जिले में छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होन के साथ ही जीत हार की चर्चा भी तेज हो चली है। इस बार के चुनाव और 2017 के चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज किया गया। जिले में मात्र 56.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में जिले में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।

loksabha election banner

मत प्रतिशत में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 10 निकायों में अध्यक्ष पद के कुल 106 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इसमें 22 के बीच ही मुख्य लड़ाई रही। 84 उम्मीदवारों की जमानत राशि 6.72 लाख रुपये जब्त हो गई थी। इस बार 12 निकायों में अध्यक्ष पद के 134 उम्मीदवार हैं। मतदान कम होने से कई उम्मीदवारों का समीकरण बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है।

शनिवार को मतगणना आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 10 बजे से रूझान मिलने भी शुरू हो जाएंगे। नगरपालिका बलिया, नगर पंचायत रतसड़कला और चितबड़ागांव के वोटों की गिनती मंडी समिति में होगी। नगर पंचायत मनियर, सहतवार, रेवती और बांसडीह की मतगणना बांसडीह तहसील में होगी। नगरपालिका रसड़ा व नगर पंचायत नगरा की मतगणना रसड़ा तहसील में होगी।

नगर पंचायत सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, बैरिया की मतगणना संबंधित तहसील में होगी। इसके लेकर जिला प्रशासन काफी अलर्ट है। सभी उम्मीदवार भी मतगणना की तैयारी में जुटे हैं। मतगणना एजेंट बनने के लिए सभी प्रत्याशी फार्म जमा करने में जुटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.