विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्लिप रोड बनाने की मांग, नितिन गडकरी को भेजा गया पत्र

Published: Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM (GMT+05:30)

बलिया के ग्रामीणों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्लिप रोड बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र ...और पढ़ें

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्लिप रोड बनाने की मांग।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्लिप रोड बनाने की मांग।

HighLights

  1. बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्लिप रोड की मांग।

  2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजा गया मांग पत्र।

  3. 50 गांवों के 80 हजार लोगों को होगा सीधा लाभ।

जागरण संवाददाता, धर्मापुर (बलिया)। ग्राम पंचायत बढ़वलिया के ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्लिप रोड (इंटरचेंज) बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की समुचित सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बढ़वलिया मोड़ के पास एक्सप्रेसवे के आसपास करीब 15 किलोमीटर के दायरे में स्थानीय लोगों के लिए प्रवेश या निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे स्थानों से एक्सप्रेसवे पर पहुंचना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

मांग पत्र में कहा गया है कि पुल संख्या 44/500 के पास स्लिप रोड या इंटरचेंज बनने से करीब 50 गांवों की 80 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री से स्थल का निरीक्षण कराकर स्लिप रोड निर्माण की व्यावहारिक संभावनाओं का तकनीकी सर्वेक्षण कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जनहित में इस समस्या का जल्द समाधान जरूरी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।