Ballia: सड़क दुर्घटना रोकने और अतिक्रमण से निजात की कवायद, CM के निर्देश के बाद सख्ती बरत रही यातायात पुलिस
बलिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। यातायात पुलिस ने इसके लिए अभियान छेड़ दिया है। 17 से 26 मई तक 10 दिनों में व्यापक कार्रवाई की गई। छह स्थानों से अवैध स्टैंडों को हटवाया गया।
जागरण संवाददाता, बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। यातायात पुलिस ने इसके लिए अभियान छेड़ दिया है। 17 से 26 मई तक 10 दिनों में व्यापक कार्रवाई की गई। छह स्थानों से अवैध स्टैंडों को हटवाया गया जबकि 380 वाहनों का चालान और 35 सीज किए गए। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।
इसके अलावा यातायात पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ भी नए सिरे से एक्शन प्लान बनाया है। इस दिशा में भी जल्द ठोस परिणाम सामने आएंगे। इससे डग्गामार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं भी रुकेंगी। शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात भी मिलेगी।
यातायात निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शहर में एक भी अवैध स्टैंड का संचालन नहीं करने दिया जाएगा। जहां शिकायत मिल रही है वहां टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी जा रही है। खुद से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।