मतदान केंद्र परिसर में गिट्टी गिराकर छोड़ा, आक्रोश
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदेय स्थलों
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदेय स्थलों को सुंदर बनाने का निर्देश दिया है। रसड़ा क्षेत्र के मंदा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय परिसर मतदान केंद्र पर एक महीने से भारी पैमाने पर गिट्टी गिराकर छोड़ दी गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 26 अप्रैल को यहां मतदान होना है। ऐसी दशा में मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन सबकुछ जानते हुए चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है। साथ ही गिट्टी हटवाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें