Move to Jagran APP

राष्ट्र की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ

जिले के सभी मस्जिदों में सोमवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। इसके साथ ही बकरीद का पर्व शुरू हुआ। सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाईयां दी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर लोगों में एक विशेष प्रकार का उत्साह देखने को मिला। रमजान के पाक महीने के करीब 70 दिनों बाद आने वाले इस पर्व पर नगर के

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:03 PM (IST)
राष्ट्र की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ
राष्ट्र की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ

जागरण संवाददाता, बलिया : जिले के सभी मस्जिदों में सोमवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही बकरीद का पर्व शुरू हुआ। सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाइयां दी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर लोगों में एक विशेष प्रकार का उत्साह देखने को मिला। रमजान के पाक महीने के करीब 70 दिनों बाद आने वाले इस पर्व पर नगर के विशुनीपुर मस्जिद सहित काजीपुरा, बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार, उमरगंज, बहेरी, परमंदापुर आदि मस्जिदों में विशेष तैयारियां की गई थी। इस्लाम धर्म के जानकार बताते हैं कि ह•ारत इब्राहिम अपने पुत्र ह•ारत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर उनकी राह में कुर्बान करने जा रहे थे। अल्लाह इससे खुश हो कर उनके बच्चे को जीवनदान दे दिए। तभी से इस महान त्याग और उसके परिणाम की याद में यह पर्व मनाया जाता है। कुरान में बताया गया है कि हमने तुम्हें हौज-ए-कौसा दिया तो तुम अपने अल्लाह के लिए नमा•ा पढ़ो और कुर्बानी करो। इसी को ध्यान में रख कर कुर्बानी दी जाती है और उसके बाद दावतों का दौर शुरू होता है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी रखी गई थी। नगर के विशुनीपुर मस्जिद पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजनाथ दूबे, सीओ सदर अरुण सिंह, कोतवाल विपिन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

loksabha election banner

रसड़ा : मदीने शरीफ में हज अदा करने के बाद मनाए जाना वाला त्याग व कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा बकरीद पूरे तहसील क्षेत्र में अकीदत एवं एहतराम के साथ मनाया गया। अल्लाह की रजा पाने को लोगों ने कुर्बानी दी तथा नमाज अदा की गई। नगर के ईदगाह में इमाम मौलाना सरवर कासिमी, मस्जिद हज्जिन पर मौलाना अख्तर करहानी तथा मुंसफी मस्जिद पर हाफिज एनामुल हक ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। ईदगाह पर पहुंचे नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी सहित सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, विजयशंकर यादव, बंधु गोंड, व्यापारी नेता बनारसी प्रसाद वर्मा आदि अनेक नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को बकरीद का मुबारकबाद दी। शिया मस्जिद पर भी नमाज पढ़ाई गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद एसडीएम बीके जैन, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय, सीटी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह आदि ने भी बकरीद की बधाई दी।

गड़वार: त्याग व कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा (ब़करीद) सोमवार को कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उल्लास से मनाया गया। स्थानीय ईदगाह में ़कुर्बानी के इस मौके पर तमाम मुस्लिम बन्धुओं ने इमाम के साथ इद-उल-अ•ाहा की नमा•ा अदा की। इमाम ने आपसी मुहब्बत, सौहार्द और अमन चैन के लिए दुआएं की। इस दौरान देश की तरक्की व एकता के लिए भी दुआएं अदा की गईं। वहीं नमाज के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के सम्पूर्ण टीकाकरण एवं पल्स पोलियो जागरूकता बैनर लगाया। इस मौके पर हाजी सिराजुद्दीन, मुरसलीन, इलयास, इस्लाम, शाहनवा•ा खान, निया•ा खान, शमीम अंसारी उर्फ भोला, मुमताज, गाजी सलाहुद्दीन, ददन राम, अंजनी गुप्ता, आमिर ़खान, तसव्वुर अली, शौकत, खुर्शीद अंसारी, बदरे जमा आदि मौजूद थे।

सुखपुरा : बकरीद का पवित्र त्योहार कस्बा एवं आसपास के इलाकों में अकीदत एवं पाकीजगी के साथ मनाया गया। कस्बे के जामा मस्जिद में मौलाना सादिक जफर इकबाल एवं उत्तर मोहल्ले के मस्जिद में मौलाना नूरुल होदा ने बकरीद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। असरार अहमद ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी देना शबाब का काम माना गया है।

सिकन्दरपुर: त्याग व कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा (ब़करीद) कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उल्लास से मनाया गया। स्थानीय ईदगाह में ़कुर्बानी के इस मौके पर तमाम मुस्लिम बंधुओं इद-उल-अ•ाहा की नमा•ा अदा की। इस दौरान मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था थी। एसडीएम राजेश कुमार यादव, सीओ पवन कुमार, एसएचओ बालमुकुंद मिश्रा, चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भीष्म चौधरी, खुर्शीद, जितेश सोनी आदि मौजूद थे।

नगरा: ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज नगरा ग्राम पंचायत के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान सैकड़ों हाथ मुल्क की सलामती

के लिए उठ गए। बरसाती पानी लगने की वजह से इस बार इदगाह में नमाज नहीं अदा की गई। जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद व मक्का मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों पर ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, इश्तेयाक अहमद, इमरान, रिजवान भाई, शफीक अहमद आदि मौजूद थे। इसी क्रम में पड़सरा जूड़न ग्राम पंचायत में भी ईद उल अजहा की नमाज शांति पूर्ण तरीके से अदा की गई। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे।

इंदरपुर: क्षेत्र में सिकरियां व सलेमपुर तथा हजौली में बकरीद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं को हिदू भाइयों ने बकरीद का मुबारकबाद दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गड़वार थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय मय फोर्स ईदगाहों पर चक्रमण करते रहे। उधर चिलकहर क्षेत्र के औंदी, डूमरी, सवंरा, नगपूरा, टिकादेवरी, रामपूर व कझारी की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

सागरपाली: विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाइयां दीं और अमन की कामना की। इसी क्रम में आमडारी, हैबतपुर, मिड्ढा आदि गांवों में भी मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.