21 हजार सदस्य बनाएगा बजरंग दल
जागरण संवाददाता, बलिया : विश्व ¨हदू परिषद गोरक्ष प्रांत व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सोमवार
जागरण संवाददाता, बलिया : विश्व ¨हदू परिषद गोरक्ष प्रांत व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सोमवार को नगर स्थित देवकली के एक निजी स्कूल में हुई बैठक में सदस्यता अभियान आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यता अभियान के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि 19 नवंबर से छह दिसंबर तक जिले भर में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस बीच कार्यकर्ताओं को सह प्रांत संगठन मंत्री राजेश व प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख डा. रामकृष्ण उपाध्याय का भी मार्गदर्शन मिला। अध्यक्षीय संबोधन में विभागाध्यक्ष डा. चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर बजरंग दल के 21 हजार सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए डा. पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलाया। कहा संगठन की मजबूती के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करना होगा।
जिला संयोजक अविनाश राय छोटू ने कहा कि कालेजों में छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी व बदसलूकी की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लव जिहाद के नाम पर अराजकता फैलाने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी। कहा कालेज प्रबंधन के साथ ही यदि प्रशासन ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक नहीं लगाता है तो बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए आंदोलन से लेकर हर तरह के राह अपनाए जाएंगे। जिला मंत्री राजेश पांडेय ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता पर बल दिया।
बैठक में करुणानिधि तिवारी, डा. अशोक पांडेय, सुनील ¨सह, बीएन राय, आशीष रंजन ¨सह, हर्षित दुबे, अभिषेक द्विवेदी, अंकित ¨सह, विकास तिवारी आदि मौजूद थे।