भैंस चोरी का प्रयास, पशुपालक को किया घायल
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर चट्टी स्थित एक आरओ वाटर
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 07:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर चट्टी स्थित एक आरओ वाटर प्लांट पर बंधी भैंस को हथियारबंद चोरों ने शुक्रवार की आधी रात को चुराने का प्रयास किया। तभी अचानक पशुपालक मुसाफिर यादव के जाग गए और विरोध करने लगे। इस पर चोरों ने उन्हें घायल कर दिया। साथ ही तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद पशुपालकों में हड़कंप सा मच गया है। उनमें भय व्याप्त है। पांच दिन पूर्व ही जमुआंव निवासी चंद्रदेव राम की तीन भैंस चोर चुरा लिए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें