युवती को बाइक पर बैठाने का प्रयास, भागे मनचले
-बाइक सवार दो युवक छेड़खानी के बाद किए दुस्साहस -ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता आरोपियों की तलाश हुई तेज जागरण संवाददाता इंदरपुर(बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के पलटा गांव में बुधवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए बाइक पर बैठाने का प्रयास किए। ग्रामीणों के दौड़ाने पर वह बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक को कब्जे में लेते हुए मनचलों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
जागरण संवाददाता, इंदरपुर(बलिया) : गड़वार थाना क्षेत्र के पलटा गांव में बुधवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। युवती को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर मनचले युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक को कब्जे में लेते हुए मनचलों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
युवती गांव के बाहर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक उसके करीब पहुंच कर छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर उसे धमकी देते हुए बाइक पर बैठाने का प्रयास किए। इस पर वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच मनचले अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद बाइक कब्जे में ले लिया। दोनों मनचलों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी विनीत मोहन पाठक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बालिका के साथ दुष्कर्म
जासं, बांसडीह : कोतवाली के एक गांव में बुधवार की शाम दुकान से सामान लेकर जा रही 12 वर्षीया बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से ग्रामीण अवाक रह गए। बालिका दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी बीच वहां से वापस आते समय युवक उसे जबरन लेकर चला गया। बालिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।