Move to Jagran APP

बदमाशों ने नहीं पहचाना, बच गई भाजपा कार्यकर्ता की जान

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता को मार

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 05:58 PM (IST)
बदमाशों ने नहीं पहचाना, बच गई भाजपा कार्यकर्ता की जान
बदमाशों ने नहीं पहचाना, बच गई भाजपा कार्यकर्ता की जान

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता को मारने आए बदमाशों ने उनके सहयोगी को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा कार्यकर्ता नथुनी ¨सह शनिवार को सुबह लगभग छह बजे अपने खेत में दो साथियों संजय राजभर व बीरबल चौहान के साथ बैठे थे। इसी बीच चार बाइक पर सवार लगभग आठ सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने नथुनी ¨सह का नाम लेकर उनके बारे में पूछा। वे नथुनी ¨सह को पहचानते नहीं थे। हमलावरों के मंसूबों को भांपते हुए संजय व बीरबल उनसे भिड़ गए। इस दौरान नथुनी ¨सह जानबचाकर वहां से किसी तरह निकल गए। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने कट्टे से गोली चला दी जो बीरबल चौहान के पैर में जा लगी और वे वहीं गिर पड़े। इस पर संजय राजभर ने बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कुछ बदमाशों को भी चोटें आईं। बदमाश असलहा लहराते हुए वहां से भाग निकले। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गोली से घायल बीरबल चौहान (46) को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें सदर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी अवधेश चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र सहित पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल ¨सह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। बदमाशों ने हमला क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन को 36 घंटे की मोहलत

prime article banner

मोतिरा गांव पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल ¨सह ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने के बाद पत्रकारों को बताया कि यह घटना सामान्य नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने का प्रयास किया गया है। इसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे। पुलिस को 36 घंटे का समय दिया है यदि तय समय पर मामले का पर्दाफाश नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK