विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में चाकू के नोक पर कोचिंग जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, भाई को धमकी

By Dilip Kumar Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 01:37 PM (IST)

बलिया के सिकंदरपुर में कोचिंग जा रही एक छात्रा को चाकू दिखाकर अगवा करने की कोशिश की गई। छात्रा के ...और पढ़ें

बलिया में छात्रा को अगवा करने की कोशिश, चाकू दिखाकर धमकाया, भाई को भी मिली धमकी।

बलिया में छात्रा को अगवा करने की कोशिश, चाकू दिखाकर धमकाया, भाई को भी मिली धमकी।

HighLights

  1. कोचिंग जा रही छात्रा को चाकू दिखाकर अगवा करने का प्रयास।

  2. छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी इमरान खान मौके से फरार।

  3. विरोध करने पर छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी।

जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। सिकंदरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह कोचिंग जा रही 15 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोककर चाकू दिखाने और अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना का विरोध करने पर छात्रा के भाई को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने चौकी प्रभारी सिकंदरपुर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, छात्रा प्रतिदिन सिकंदरपुर-बालूपुर मार्ग से कोचिंग जाती है। आरोप है कि रुद्रावार निवासी इमरान खान उसे रास्ते में परेशान करता था। छात्रा के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:20 बजे वह कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान आरोपित ने रास्ता रोककर चाकू दिखाया और धमकाने लगा। आरोप है कि उसने छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना का विरोध करने पर आरोपित ने छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। अभिभावकों ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और एंटी रोमियो टीम को सक्रिय करने की मांग की है। चौकी प्रभारी सिकंदरपुर गिरजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।