एक्स-रे टेक्नीशियन के अध्यक्ष बने अरुण
उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन अस्पताल परिसर स्थित संघ भवन में रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से संगठन के नए कार्य कारणी के पदाधिकारियों को चुना हुआ। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्यअतिथि प्रभारी एसीएमओं जीपी चौधरी के दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत हुआ। डा. जीपी चौधरी के देखरेख में चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह अक्षैवर नाथ पाण्डेय व कृष्ण शर्मा की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें उपस्थित सभी कर्मचारियों के सर्व सम्मति से अरूण सिंह को दुबारा अध्यक्ष मनोनित किया गया
जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन अस्पताल परिसर स्थित संघ भवन में रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से संगठन के नए कार्यकारणी के पदाधिकारियों को चुना हुआ।
मुख्यअतिथि प्रभारी एसीएमओ जीपी चौधरी के दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत हुआ। डा. जीपी चौधरी के देखरेख में चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह, अक्षैवर नाथ पाण्डेय व कृष्ण शर्मा की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें उपस्थित सभी कर्मचारियों के सर्व सम्मति से अरुण सिंह को दुबारा अध्यक्ष मनोनित किया गया वही संजय कुमार सोनी उपाध्यक्ष, सुशील ओझा मंत्री, अजय रावत कोषाध्यक्ष, अशोक राव संप्रेक्षक मनोनित हुए। उपस्थित अतिथियों व कर्मचारियों ने नए पदाधिकारियों को माला फूल पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि कर्मचारी भाईयों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे बखूबी निभाउगा, किसी साथी का मान घटने नही दुूगा। इस अवसर पर धनन्जय चौबे, दिलीप कुमार भारती, संदीप यादव, सुनील देव वर्मा, विनोद कुमार, चन्द्र प्रकाश पटेल, विनोद यादव, जयप्रकाश राय, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप