अभिकर्ता को दी गई भावभीनी विदाई
जासं, नगरा (बलिया) : समाचार पत्र अभिकर्ता संघ द्वारा रविवार को वृद्ध हो चुके हॉकर रामदत्त गा
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 04:24 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 04:24 PM (IST)
जासं, नगरा (बलिया) : समाचार पत्र अभिकर्ता संघ द्वारा रविवार को वृद्ध हो चुके हॉकर रामदत्त गोंड को एक समारोह में विदाई दी गई। वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय ¨सह ने अंगवस्त्रम, साल, छाता व रामायण की पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया। श्री ¨सह ने कहा कि समाचार पत्रों से जुड़कर रामदत्त ने समाजसेवा का जो कार्य किया, वह सराहनीय है। इससे पूर्व संगठन के अध्यक्ष सुदर्शन यादव नखड़ू, महामंत्री बब्लू ने अभिकर्ता का माल्यार्पण किया। डीएन प्रजापति, ओमप्रकाश वर्मा, रमेशचंद गोंड, अनमोल आनंद, डा.शशिप्रकाश कुशवाहा, जितेंद्र यादव उर्फ ¨सटू, सोनू, हरिमोहन यादव आदि मौजूद थे। संचालन संतोष द्विवेदी व आभार व्यक्त रामेश्वर प्रजापति उर्फ छांगुर ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें