कानपुर से पकड़ा गया नाबालिग लड़की भगाने का आरोपी
न्ष्ष्ह्वह्यद्गस्त्र श्रद्घ द्ग3श्रह्मष्द्बह्यद्बठ्ठद्द ड्ड द्वद्बठ्ठश्रह्म द्दद्बह्मद्य द्घह्मश्रद्व यड्डठ्ठश्चह्वह्मन्ष्ष्ह्वह्यद्गस्त्र श्रद्घ द्ग3श्रह्मष्द्बह्यद्बठ्ठद्द ड्ड द्वद्बठ्ठश्रह्म द्दद्बह्मद्य द्घह्मश्रद्व यड्डठ्ठश्चह्वह्मन्ष्ष्ह्वह्यद्गस्त्र श्रद्घ द्ग3श्रह्मष्द्बह्यद्बठ्ठद्द ड्ड द्वद्बठ्ठश्रह्म द्दद्बह्मद्य द्घह्मश्रद्व यड्डठ्ठश्चह्वह्मन्ष्ष्ह्वह्यद्गस्त्र श्रद्घ द्ग3श्रह्मष्द्बह्यद्बठ्ठद्द ड्ड द्वद्बठ्ठश्रह्म द्दद्बह्मद्य द्घह्मश्रद्व यड्डठ्ठश्चह्वह्मन्ष्ष्ह्वह्यद्गस्त्र श्रद्घ द्ग3श्रह्मष्द्बह्यद्बठ्ठद्द ड्ड द्वद्बठ्ठश्रह्म द्दद्बह्मद्य द्घह्मश्रद्व यड्डठ्ठश्चह्वह्म
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : योगी सरकार की नाक के नीचे हिदू नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और धर्मांतरण कराकर निकाह पढ़ाने का मामला मंगलवार को सामने आ गया। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे से 25 जनवरी को दो हिदू नाबालिग लड़कियों को मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। हिदू लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि सिकंदरपुर में एक संगठित गिरोह काम कर रहा है और नाबालिग हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाकर धर्म परिवर्तन करा रहा है।
कस्बे के दो लोगों ने 26 जनवरी को प्रभारी चौकी सिकंदरपुर अमरजीत यादव को प्रार्थना पत्र देकर अपने-अपने बेटियों को कस्बे के ही कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी व दोनों नाबालिग लड़कियों को कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई। नाबालिक लड़कियों का कहना है कि हम लोग गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में हाई स्कूल में पढ़ते हैं।
25 जनवरी को हम दोनों स्कूल जा रहे थे। तभी कस्बे के आसिफ कुरेशी पहुंचकर कुछ सुंघा कर हम लोगों को लेकर जाने लगे। इसके बाद कुछ याद नहीं है। हम लोग कानपुर रेलवे स्टेशन पर जब होश में आए तो अपने घर जाने की जिद करने लगे। मोबाइल मांगने लगे तो हम दोनों को मारा पीटा गया। दूसरे दिन कुछ रिश्तेदार व पुलिस कानपुर से हम लोगों को लेकर के सिकंदरपुर आई हैं। चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने बताया कि दोनों लड़कियों को कानपुर से बरामद कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है।