नगर पंचायत की चहारदीवारी गिरवाने का आरोप बेबुनियाद : एसडीएम
उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने कहा है कि नगर पंचायत की जिस भूमि की चहारदीवारी गिराए जाने का आरोप नायब तहसीलदार व चौकी इंचार्ज पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा लगाया जा रहा है वह सत्य से परे व बेबुनियाद है। वास्तव में नगर अध्यक्ष को आराजी संख्या 3519 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत मुझसे की गई थी। उसी क्रम में मैंने नायब तहसीलदार रजत सिंह व चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह को भेजा था।
जासं, बैरिया (बलिया) : उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने कहा है कि नगर पंचायत की जिस भूमि की चहारदीवारी गिराए जाने का आरोप नायब तहसीलदार व चौकी इंचार्ज पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा लगाया जा रहा है, वह सत्य से परे व बेबुनियाद है। वास्तव में नगर अध्यक्ष को आराजी संख्या 3519 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत मुझसे की गई थी। उसी क्रम में मैंने नायब तहसीलदार रजत सिंह व चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह को भेजा था। वहां काम रोकवा दिया गया, न कि चहारदीवारी को गिरवाया गया।
एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच आख्या अभी मुझे प्राप्त नहीं हुई है। अगर जांच में अवैध निर्माण पाया जाता है तो निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, नियम के अनुसार सभी को आचरण करना पड़ेगा, चाहे वह कोई भी हो। बिना सोचे समझे कोई आरोप लगाना पूरी तरह गलत है।