विश्वकर्मा पूजा के लिए बसंतपुर में बन रहा भव्य पंडाल
बलिया नगर से सटे बसंतपुर में शिव मंदिर के पास आदर्श मजदूर सेवा समिति की ओर से विश्वकर्मा पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद व अनुज शर्मा वृजा प्रसाद रामनाथ प्रसाद सुनील कन्हैया प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि यहां आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजन के कार्यक्रम के उपरांत 19 सितम्बर को झारखंड के सुदर्शन यादव व गोपालगंज बिहार के अरविद सिंह अभियंता के बीच दो गोला गवनई का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी पधारेंगे।
बलिया : नगर से सटे बसंतपुर में शिव मंदिर के पास आदर्श मजदूर सेवा समिति की ओर से विश्वकर्मा पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद व अनुज शर्मा, वृजा प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, सुनील कन्हैया प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि यहां आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजन के कार्यक्रम के उपरांत 19 सितम्बर को झारखंड के सुदर्शन यादव व गोपालगंज बिहार के अरविद सिंह अभियंता के बीच दो गोला गवनई का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी पधारेंगे।