विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यसमिति सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप, कहा - 'दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनवाया'

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 07:45 PM (IST)

बलिया में भाजपा की एक महिला कार्यसमिति सदस्य ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित चार लोगों पर दुष्कर्म और शोषण का ...और पढ़ें

बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला सदस्य ने लगाए दुष्कर्म और शोषण के गंभीर आरोप।

बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला सदस्य ने लगाए दुष्कर्म और शोषण के गंभीर आरोप।

HighLights

  1. भाजपा महिला सदस्य ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

  2. दुष्कर्म, शोषण और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का दावा।

  3. मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार।

जागरण संवाददाता, बलिया। भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक महिला सदस्य ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिला ने पोस्टर के माध्यम से विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई।

महिला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उनका शोषण और दुष्कर्म किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बनवाया। विरोध करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने और उसे इंटरनेट मीडिया पर साझा करने का भी आरोप लगाया। बताया क‍ि वह न्‍याय चाहती हैं। 

महिला के अनुसार, शिकायत के बाद 15 सितंबर को बांसडीह कोतवाली में जिला महामंत्री आलोक सिंह मोनू, गणेश गुप्ता और अजीत मिश्र चंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन जिलाध्यक्ष का नाम उसमें शामिल नहीं किया गया।उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

वहीं इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद नहीं मिलने के कारण ऐसा किया जा रहा है।