पिकअप से 55 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता मनियर (बलिया) मनियर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद करत
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 04:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : मनियर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित अंधेरे में मौका पाकर फरार हो गए। पिकअप में 55 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब लदी थी। थानाध्यक्ष मदन पटेल हमराहियों के साथ बुधवार की शाम गश्त पर थे। रानीपुर पेट्रोल पंप के पास पिकअप को रोकने पर उसमें सवार दो व्यक्ति भाग निकले जबकि एक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में शराब मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें