फेसबुक पर कमेंट में 36 नामजद, 11 गिरफ्तार
जागरण संवाददाता बांसडीहरोड (बलिया) थाना क्षेत्र के नारायनपुर में बवाल के बाद गांव में तन
जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के नारायनपुर में बवाल के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से 36 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुधवार को पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्षेत्राधिकारी बांसडीह ने मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कराई है। यह है मामला :
गांव में सोमवार की शाम दो किशोरों के बीच फेसबुक पर कमेंट को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करा दिया। अगले दिन मंगलवार को गांव में बवाल हो गया। दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक पक्ष के अनिल कुमार की तहरीर पर 24 व दूसरे पक्ष के राजेंद्र बिद की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यहां हुई चूक :
सोमवार को विवाद के बाद गांव में चार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। स्थिति को देखते हुए यह संख्या बल अपर्याप्त था। इसमें भी दो पुलिसकर्मी सुबह कुछ देर के लिए वहां से हट गए थे। इसके बाद गांव अखाड़े में तब्दील हो गया।
-------
नारायनपुर में हुए विवाद में प्रथम ²ष्टया कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। उनके खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। --प्रीति त्रिपाठी, सीओ बांसडीह।