विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीसीएफ केंद्रों पर 1200 टन डीएपी उपलब्ध

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 06:11 PM (IST)

जागरण संवाददाता बलिया विकास खंड चिलकहर के बर्रेबोझ सलेमपुर छिब्बी सवरा बछरजा सिक

पीसीएफ केंद्रों पर 1200 टन डीएपी उपलब्ध
पीसीएफ केंद्रों पर 1200 टन डीएपी उपलब्ध

जागरण संवाददाता, बलिया : विकास खंड चिलकहर के बर्रेबोझ, सलेमपुर, छिब्बी सवरा, बछरजा, सिकरिया खुर्द, हजौली एवं टिकादेवरी गांव का मांग पत्र पीसीएफ को भेजा गया है। पीसीएफ द्वारा बर्रेबोझ में 12.500 टन, सलेमपुर में 12.500 एवं क्रय केंद्र पीसीएफ चिलकहर पर 150 टन डीएपी भेजी गई है। विकास खंड पन्दह के एकइल, सकरपुरा, मिश्रौली, खड्सरा संघ, चरवां-बरवां, खेजुरी, बाछापार एवं पन्दह की मांग पर पीसीएफ को प्रेषित की गई है।जगदरा एवं पकड़ी का मांग पत्र प्राप्त नहीं है। जिसके सापेक्ष पीसीएफ ने खेजुरी में 10 हजार, चरवां-बरवां में 12.500, मिश्रौली में 25 हजार, एकइल 12.500 टन उर्वरक भेज दी गई है। शेष समितियों में सोमवार तक खाद पहुंच जाएगी। साधन सहकारी समिति कोटवा में 15 हजार, हनुमानगंज मानगढ़ में 15 हजार, मिड्ढा बाजार में 40 हजार, डेहरी में 40 हजार, सरायभारती में 25 हजार, तिरनई में 15 हजार, माल्देपुर में 20 हजार, करनई में 20 हजार, टंगुनिया में 20 हजार, कोथ में 24.500, मनियर में 10 हजार, केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार सुखपुरा में 75 हजार, क्रय विक्रय संवरूबांध में 50 हजार, केंन्द्रीय उपभोक्ता भंडार ब्रह्माइन में 75 हजार, साधन सहकारी समिति चेरुइया में 60 हजार, मनियर में 12.500, किसान सेवा शिवपुर में 30 हजार, ई-बाजार केवरा में 10 हजार, क्रय विक्रय जनऊपुर में 25 हजार, साधन सहकारी समिति दुबहड़ में 10 हजार, बस्तौरा में 25 हजार, पिलुई में 30 हजार, डुहाबिहरा में 12.500, हुसैनपुर में 12.500, लहसनी में 7.500, चितबडागांव में 70 हजार, रसड़ा में 15 हजार, देवकली में 25 हजार, पशुहारी में 15 हजार, उफलपुरा में 10 हजार, सुल्तानपुर में 12.500, रोहना में 15 हजार, मुंडेरा में 10 हजार, कुरेम में 10 हजार, नारायनपुर सुलुई में 12.500, सुरेमनपुर पिपरपाती में 15 हजार, छाता में 12 हजार, बासरी जागीर में 20 हजार, नरही (नगरा) में 13 हजार, एकौनी में 12.500, केएस चांदपुर में 25 हजार, बालूपुर में 20 हजार, उदहा में 15 हजार, बेरुआरबारी 12.500, इसारपिथापट्टी में 12.500, बधुडी जमी, जीराबस्ती 12.500, हुसैनाबाद में 12.500 टन उर्वरक प्रेषित की गई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि पीसीएफ बफर गोदाम में 1200 टन इफको डीएपी उपलब्ध है। समितियों पर 600 टन डीएपी उपलब्ध है। डीएपी व यूरिया की अतिरिक्त मांग प्रशासन से की गई है।