1.20 करोड़ गबन के आरोपित प्रधान के अधिकार सीज
विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरायभारती के ग्राम प्रधान गीता सिंह के विरूद्ध लगाये गए आरोपों की जांच के पश्चात जिलाधिकारी एचपी शाही ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 08:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 08:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरायभारती के ग्राम प्रधान गीता सिंह के विरुद्ध आरोपों की जांच के पश्चात जिलाधिकारी एचपी शाही ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी है। करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये के गबन के मामले में दोषी पाये जाने के बाद उक्त कार्रवाई की गई है। इस मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अरविद कुमार यति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें