भिड़े दो पक्ष, सात महिलाओं समेत दस घायल
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव खामपुर गांव स्थित खामपुर अन
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव खामपुर गांव स्थित खामपुर अनुसूचित जाति बस्ती में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ¨हसक संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में रुक-रुक करीब आधे घंटे तक कई राउंड हुई पत्थरबाजी के साथ ही एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलते रहे। इस दौरान ¨रकी (15), रुबी (18), ¨पकी (16) पुत्री बृजलाल, संतोष (32), संगीता देवी (30) व इंद्रावती (50) एवं दूसरे पक्ष से मीना देवी (35), मीरा देवी (32), अमरजीत (40) व रामबदन (70) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार ¨रकी के सिर में गंभीर चोट आने से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
रामबदन एवं संतोष के बीच भूमि विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। मामला न्यायालय में भी लंबित है। इस बीच एक पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कराए जाने से टकराव की स्थिति हो गई और दोनों पक्षों में त-ूतू, मैं-मैं के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। लोगों के बीचबचाव के बाद थोड़ी देर तक मामला टलने के बाद पुन: दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जमकर बवाल हुआ। इसमें दोनों पक्षों से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बच्चों का विवाद पकड़ा तूल, आठ घायल
मनियर : थाना क्षेत्र के चंदायर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में बच्चों के विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर से दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। शिवदयाल वर्मा की लड़की की बरात आई थी। बरात में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। इसी बीच तीन बजे भोर में गंवई नाच देखने वालों के बीच फरमाइशी गीत सुनने को लेकर आपस में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कर वापस चली गई। अगले दिन सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो वे भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट व पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दीनानाथ राम (45), प्रमोद राम (35), मनोज राम (30), विवेक राम (17) तथा दूसरे पक्ष से अखिलेश राजभर (22), विजय बहादुर वर्मा (32), धर्मेंद्र राजभर (25), अमित कुमार राजभर (18) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।