पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्यकार सत्यव्रत
यज्ञ व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
संसू, कैसरगंज (बहराइच) : गुथिया में गुरुवार को साहित्यकार सत्यव्रत सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी व यज्ञ का आयोजन किया गया। बुद्धिजीवियों ने साहित्यकार के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा, उनकी रचनाएं युवा पीढि़यों का मार्गदर्शन कर रही है।
आर्य समाज यमलार्जुनपुर की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। उनके पुत्र डॉ.सत्यभूषण सिंह ने बताया कि साहित्यकार सत्यव्रत सिंह का 12वां कविता-संग्रह रूप तुम्हारे देखे मैंने जल्द ही प्रकाशित होने जा रहा है। इस अवसर पर आर्य समाज यमलार्जुनपुर के कार्यकारी प्रधान बसंतलाल आर्य, मंत्री रामबक्स पाल, गंगा प्रसाद मौर्य, जंग बहादुर आर्य, बलराम आर्य, रामकृपाल आर्य, अशोक कुमार, यशपाल, पवन कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रूपेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह वैद्य, सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।