Move to Jagran APP

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा

कार्यशाला में सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा चित्र परिचय - 30बीआरएच 36 में फोटो है। संसू विशेश्वरगंज(बहराइच) विशेश्वरगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर विस्तारकों की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 09:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 09:26 PM (IST)
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा

संसू, विशेश्वरगंज(बहराइच) : विशेश्वरगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर विस्तारकों की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी जिस मुकाम पर है उसका श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनका सम्मान भी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस राष्ट्र निर्माण के लिए पार्टी की स्थापना की थी, वह आज पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पूरी होते दिख रही है। उन्होंने सेक्टर विस्तारकों से सदस्यता अभियान की समीक्षा की। अधिक से अधिक सदस्य बनाने को भी कहा। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष माधवराज शुक्ला, विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, आनंद पांडेय, महेंद्र पाठक, हरेंद्र विक्रम सिंह, कृष्ण मोहन शुक्ला, रामेश्वर पांडेय, आज्ञाराम तिवारी, मनोज शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.