Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण का आगाज, स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं

बहराइच : मंगलवार को नारी सशक्तीकरण अभियान के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव भाष

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:29 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण का आगाज, स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं
नारी सशक्तीकरण का आगाज, स्वावलंबी बनेंगी महिलाएं

बहराइच : मंगलवार को नारी सशक्तीकरण अभियान के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव भाषण सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। विकास भवन सभागार में डीएम माला श्रीवास्तव के साथ महिलाओं ने सशक्तीकरण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

loksabha election banner

अपने लाइव भाषण में सीएम ने कहा कि ब्लॉकस्तर पर अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। महिला कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी। टीम में एएनएम, आंगनबाड़ी, महिला आरक्षी व महिला शिक्षक शामिल होंगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों व ख्याति प्राप्त स्वैच्छिक संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं की भी मदद ली जाएगी। सीएम ने कहा कि इसके लिए 21 से 26 नवंबर तक 11 सदस्यीय ब्लॉॅकस्तरीय अभियान समितियों को ब्लॉकवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 नवंबर से आठ दिसंबर तक जनसंपर्क व नौ से 19 दिसंबर तक नारी शक्ति शिविर लगाए जाएंगे। 20 को नारी स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। लाइव भाषण सुनने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, शिक्षिकाएं, समूहों की महिलाएं व महिला अधिकारियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.