Move to Jagran APP

फोटो : महिलाओं को सशक्त बना रही सरकार

संसू, नवाबगंज(बहराइच) : मंगलवार को मटेरा विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज में कमल शक्ति अभियान के

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:16 PM (IST)
फोटो : महिलाओं को सशक्त बना रही सरकार
फोटो : महिलाओं को सशक्त बना रही सरकार

संसू, नवाबगंज(बहराइच) : मंगलवार को मटेरा विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज में कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा रहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। महिला समूह गठन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा मंत्री सरोज सोनकर रहीं। जिलाध्यक्ष डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाकर निश्शुल्क रसोई गैस कनेक्शन महिलाओं को सौंपा है। इससे उन्हें चूल्हा फूंकने से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों को सब्सिडी का धन सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है। पूर्व विधायक अरुणवीर ¨सह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 51 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए। इस मौके पर जिला विस्तारक कमल बहादुर ¨सह, आलोक अग्रवाल, बेचे लाल जायसवाल, मंजू गुप्ता, उर्मिला शुक्ला, पुष्पा चौधरी, राहुल शुक्ला, ¨पटू गुप्ता, प्रदीप ¨सह, कुश शुक्ला, अमरजीत ¨सह, महेश त्रिपाठी, विक्की यादव, राम ¨सह, बलवंत ¨सह, रामचंद्र चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.