भाषण प्रतियोगिता में हुमा व बुशरा रहीं अव्वल
छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित चित्रपरिचय - 4 बीआरएच 43 में फोटो है। संसू बहराइच शहर के महिला पीजी कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव मदन लाल अग्रवाल व प्राचार्या डॉ.मोहिनी गोयल ने किया।
संसू, बहराइच : शहर के महिला पीजी कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव मदन लाल अग्रवाल व प्राचार्या डॉ.मोहिनी गोयल ने किया।
भाषण प्रतियोगिता में परास्नातक स्तर पर हुमा अंसारी को प्रथम, आफरीन आफाक को द्वितीय, मंतशा सईद को तीसरा स्थान मिला। स्वाती सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्नातक स्तर में बुशरा कौशल प्रथम, आकांक्षा कसौंधन द्वितीय व कुलसुम फात्मा को तीसरा स्थान मिला। रोशनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी शामिल विभिन्न ग्रुप की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन शिक्षक इरफान अहमद ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ.ज्योति त्रिपाठी, डॉ.संजय पाल सिंह व डॉ.महेंद्र कुमार सोनी रहे। सभी छात्राओं की हौसला आफजाई भी की गई। डॉ.रंजना उपाध्याय, डॉ.श्याम चौधरी, डॉ.रामदेव चातक, ऊषा शुक्ला, फात्मा मोहम्मदी, डॉ.रीमा शुक्ला, डॉ.कंचनलता त्रिपाठी, डॉ.मनीषा खन्ना, डॉ.कलीम अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।