Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News : माफिया गब्बर सिंह की पत्नी के नाम दर्ज मकान होगा सील, यूपी के टॉप 50 आरोपियों में शामिल है आरोपी

    प्रदेश के कई जिलों में माफिया गब्बर सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने पर उसे प्रदेश के टाप-50 सूची में शामिल कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। फरवरी 2022 से वह जिला कारागार में निरुद्ध है। शासन ने प्रशासनिक आधार पर उसे फिरोजाबाद जेल भेज दिया है। गब्बर सिंह यूपी के टॉप 50 क्रिमिनल की लिस्ट में शामिल है।

    By Mukesh Pandey Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 01 Nov 2024 05:32 PM (IST)
    Hero Image
    एसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रदेश की टाप-50 सूची में शामिल माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह की पत्नी के नाम से बने मकान को जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सील करने का निर्णय किया है। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को प्रशासक बनाया गया है। सुरक्षा व प्रबंधन के लिए तहसीलदार सदर व देहात कोतवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद जेल में बंद है गब्बर सिंंह

    प्रदेश के कई जिलों में माफिया गब्बर सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने पर उसे प्रदेश के टाप-50 सूची में शामिल कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। फरवरी 2022 से वह जिला कारागार में निरुद्ध है। शासन ने प्रशासनिक आधार पर उसे फिरोजाबाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ल ने नौ अक्टूबर को डीएम को आख्या भेजकर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट में कई सक्रिय सदस्यों के नाम का उल्लेख किया है।

    पुलिस की रिपोर्ट को आधार बनाकर डीएम ने माफिया की पत्नी सरिता सिंह के देहात कोतवाली के रायपुर राजा में बना मकान सील करने का आदेश नगर मजिस्ट्रेट को दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट के नियमों के अनुसार आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई संपत्ति को सरकार कुर्क कर सकती है। सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश मिलने की पुष्टि की है।