विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तराई में ठंड का सितम, एक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 26 Dec 2013 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2013 11:43 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : तराई में कड़ाके की ठंड का सितम शुरू हो गया है। गुरुवार को लोग गलन से कंपकंपाते रहे। दिन का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर और नीचे आ गया। कोहरे के चलते वाहन सड़क पर रेंग रहे हैं। दिन में लाइट जलाकर वाहनों को मार्गो से गुजरना पड़ रहा है। सूर्य के दर्शन दिन भर नहीं हो सके। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। हालांकि तहसील प्रशासन ने इससे इंकार किया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक डॉ.ओमप्रकाश ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को दिन का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि दिन के तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी-दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। कोहरे और कड़ाके की ठंड से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में ही कैद रहने को विवश रहे। कोयले और लकड़ियों के दामों में वृद्धि हो गई है। ठेले और दुकानों पर खरीददारों की संख्या बढ़ गई है। मिहींपुरवा संवादसूत्र के अनुसार मध्य प्रदेश के देवास जिले के भोसले कॉलोनी निवासी सुनील राव(40) पुत्र सज्जन राव मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में रहता था। वह फेरी लगाकर जीवन यापन करता था। बुधवार की शाम कड़ाके की ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर चौकी प्रभारी मिहींपुरवा दीनदयाल ने भाई सतीश राव व सुरेश राव को सूचना दी। भाइयों ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया और आने में असमर्थता जताई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। नानपारा एसडीएम गिरीश कुमार ने बताया कि वे मंडलायुक्त कार्यालय आए हुए हैं। ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं है। उन्होंने ठंड से मौत को सिरे से खारिज किया।

चित्र परिचय - नपाप के जलवाए अलाव से हाथ सेंकते लोग 26बीआरएच08 में है।

इनसेट : नपाप ने जलवाए अलाव

बहराइच : कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 31 वार्डो के अलग-अलग 52 स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। नपाप अध्यक्ष हाजी रेहान खान ने बताया कि शहर के घंटाघर, पीपल तिराहा, छावनी चौराहा, सलारगंज, पानी टंकी, अस्पताल चौराहा, अस्पताल परिसर, डिगिहा तिराहा सहित 52 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। इससे शहरवासियों को खासी राहत मिली है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर