विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने ली दो और बच्चों की जान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM (IST)

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहे मौसम के बीच संक्रामक बीमारियां कुलांचे भर रही हैं। खा

बुखार ने ली दो और बच्चों की जान
बुखार ने ली दो और बच्चों की जान

बहराइच : तराई में पल-पल बदल रहे मौसम के बीच संक्रामक बीमारियां कुलांचे भर रही हैं। खासकर मासूम इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो और बच्चों की बुखार से मौत हो गई। 18 और बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गंभीर मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के चलते पीआईसीयू वार्ड में क्षमता से दोगुने रोगी भर्ती चल रहे हैं।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कानूनगोपुरा की रहने वाली उज्जवला (3) पुत्री मुहम्मद मुबीन व बलरामपुर जिले के मुहल्ला नई बस्ती निवासी सचिन (3) पुत्र रियाज अहमद कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। स्थानीय स्तर पर बच्चों का इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को झटका आने से दोनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। सुजीत कुमार (7), रेखा देवी (8) व तैयबा (5) की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित खुशबू (8), शिवम (11), सैयदा (10), रोमा मिश्रा (6), शिवानी (11), शिवा (2), अर¨वद, राजा, मुहम्मद अजीद (2) समेत 18 बालरोगियों को भर्ती कराया गया है। बालरोगियों की अचानक संख्या बढ़ने से आला अधिकारी संसाधनों को लेकर परेशान हैं। सर्वाधिक दिक्कत बेडों की कमी है,जिसके चलते मासूम बच्चों को अभिभावक बरामदे में इलाज कराने को विवश हैं। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय का कहना है कि लगातार संसाधन बढ़ाया जा रहा है।