विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो की मौत, 20 मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 25 Oct 2013 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2013 10:40 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : संदिग्ध दिमागी बुखार व डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला चिकित्सालय में इस रोग के मरीजों के भर्ती का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को उपचार के लिए भर्ती दो मरीजों की मौत हो गयी। बुखार से पीड़ित 20 मरीजों को भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मुर्तिहा थाना क्षेत्र के गौरा पिपरा निवासी अंजली (1)पुत्री बसंत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज बुखार होने से अंजली के पिता ने उसे गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी तरह श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के भेठिया गांव निवासी रामचंदर (60)पुत्र संतोषी लाल की भी तेज बुखार और सीने में संक्रमण होने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। संदिग्ध दिमागी बुखार और मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले बुखार से आठ बच्चों समेत 20 मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें नगर क्षेत्र के नई बस्ती अकबरपुरा निवासी हरिशंकर(35)पुत्र कैलाश सोनी, फखरपुर बाजार निवासी शफीकुन(25)पत्‍‌नी सिराज, जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम अहाता निवासी साजन(5)पुत्र जगतराम, रिसिया थाना क्षेत्र के लखाही गांव निवासी रोशन लाल(7) पुत्र बख्शराज, हरदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी रियाज अहमद(3)पुत्र मेराज व श्रावस्ती जिले के थाना सोनवा के नेवरिया ग्राम निवासी संजय कुमार(1) पुत्र अयोध्या प्रसाद समेत लगभग एक दर्जन मरीजों की हालत चिंताजनक है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर