विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बच्चों की मौत, 26 भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 11:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 11:45 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : ठंड का मौसम नौनिहालों पर भारी पड़ने लगा है। गुरुवार देर शाम जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती दोच्बच्चों की मौत हो गई जबकि निमोनिया, डायरिया, सर्दी बुखार के दो दर्जन से अधिकच्बच्चों को भर्ती कराया गया है।

हरदी थाना क्षेत्र के सिसईपुरवा गांव निवासी संभारी(10)पुत्र राम जियावन की उपचार के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। परिजनों ने उसे सीने में संक्रमण, तेज बुखार और पेट दर्द होने के चलते भर्ती कराया था। इसी तरह मोतीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर कग्गर निवासी चंद्रावती के नवजात शिशु की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने अपनेच्बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने और सुस्त रहने के कारण भर्ती कराया था। पिछले चौबीस घंटों में दो दर्जन से अधिकच्बच्चों को कोल्ड डायरिया, निमोनिया एवं सर्दी बुखार होने के कारण भर्ती कराया गया है जिसमें कोतवाली देहात क्षेत्र के नगरौर गांव निवासी सनी(2)पुत्री रमेश तथा इसी गांव के विक्रम(2)पुत्र राम सनद, हरदी थाना क्षेत्र के अर्जुन(3 माह)पुत्र कुनई, फखरपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी कविता(4 माह) पुत्री रमेश तथा रामगांव थाना क्षेत्र के काजीजोत गांव निवासी अर्चना पुत्री हीरालाल की हालत नाजुक है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा का कहना है कि ऐसे केस जिला चिकित्सालय में आ रहे हैं, जिनमेंच्बच्चों के सीने व पेट में दर्द होने की शिकायतें ज्यादा हैं। ऐसे रोगियों का इलाज किया जाता है, लेकिन समय रहते उस पर नियंत्रण पाना काफी कठिन काम है। फिर भी एंटी बायोटिक दवाइयों की मदद से रोग पर काबू पाया जाता है और इलाज करच्बच्चों को बचाया भी जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर