विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया, बुखार से बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 13 Mar 2014 11:56 PM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2014 11:57 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : जिले में संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज करा रहे तीन मासूमों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उन्हें तेज बुखार और डायरिया होने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। गुरुवार को बुखार, निमोनिया, डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से पीड़ित होने के कारण एक दर्जन से अधिक बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी तारा(3)पुत्री गंगाराम तथा हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अली रसाल पुत्र विजय शंकर को बुधवार सुबह तेज बुखार होने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर शाम दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर कैसरगंज थाना क्षेत्र के सरकस गांव निवासी पप्पू(2)पुत्र सूरज की डायरिया से पीड़ित होने के कारण जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार, निमोनिया, डायरिया आदि से पीड़ित बीस बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें दरगाह थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी शिखा(2)फखरपुर बाजार निवासी उत्कर्ष (1), गिलौला थाना क्षेत्र के कमलाभारी गांव निवासी विकास 1 साल, मल्हीपुर, आकाश, पयागपुर थाना क्षेत्र के लहड़ौरा गांव निवासी मुहम्मद रहमान तथा शहर के दरगाह शरीफ मुहल्ला निवासी फिजा(2) की हालत गंभीर है।