दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मां-बेटी को पीटा
बहराइच : थाना रानीपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। वि
बहराइच : थाना रानीपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई की गई। तहरीर थाने पर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। एसपी से शिकायत दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी बेटी मंगलवार की शाम घर के सामने बने मंदिर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दुष्कर्म करने के लिए अपने घर में खींच ले गया। बेटी की गुहार पर वह अन्य महिलाओं के साथ वहां पहुंच गई। विरोध करने पर उसे और उसकी बेटी को मारापीटा। जानमाल की धमकी दी। घटना की सूचना थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखना तो दूर उसकी बात भी नहीं सुनी। एसपी से न्याय की गुहार लगाई गई है। थानाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने बताया कि महिला तहरीर लेकर थाने पर नहीं आई है।