पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण जरूरी
बहराइच : जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। रामादेवी पब्लिक स्कूल कैसरगंज में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव रहे। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण कर ग्लोबल वार्मिग पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। अवनीश सिंह, सैय्यद सैफ, अनीस सिद्दीकी, राजू यादव, रोहित यादव बकरीदी मौजूद रहे।
एआरपी व शिक्षक संघ पयागपुर के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय लाला तेलीपुरवा परिसर में विद्यालय स्टाफ के साथ नीम का पौधा लगाया। प्रधानाध्यापिका निहारिका पाठक, शिक्षिका प्रीति सिंह, साधना वर्मा, शाहबानो मौजूद रहे। फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज जरवल की प्रधानाचार्या तरन्नुम अकरम ने विद्यालय परिसर में 111 पौधों का रोपण किया। अंजू श्रीवास्तव, बबिता श्रीवास्तव, जेबा, रिफत, शाहीन, लईक अहमद, एजाज अब्बास मौजूद रहे। ------------ रोपे जाएंगे तीन लाख पौधे
खुटेहना : वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां सागौन की नर्सरी तैयार हो चुकी है। 15 हेक्टेअर भूमि पर तीन लाख पौधों का रोपण कर हरियाली लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए तीन लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। हरियाली बढ़ाने के लिए पौधा रोपण प्राथमिकता में है।