Move to Jagran APP

खूब दागे गए पटाखे, निकाली गई तिरंगा यात्रा

अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले का जश्न मनाया जा रहा है। कहीं पटाखे फोड़े जा रहे है तो कहीं मिठाई खिलाकर इसे कश्मीर से आजादी बताया जा रहा है। इतना ही नहीं मोदी है तो मुमकिन है का भी नारा खूब फिजाओं मे गूंज रहा है। शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया। एक दूसरे को मिष्ठाई खिलाकर आतिशबाजी भी की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 11:37 PM (IST)
खूब दागे गए पटाखे, निकाली गई तिरंगा यात्रा
खूब दागे गए पटाखे, निकाली गई तिरंगा यात्रा

जासं, बहराइच: अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले का जश्न मनाया जा रहा है। कहीं पटाखे फोड़े जा रहे है तो कहीं मिठाई खिलाकर इसे कश्मीर से आजादी बताया जा रहा है। इतना ही नहीं मोदी है तो मुमकिन है का भी नारा खूब फिजाओं मे गूंज रहा है। शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया। एक दूसरे को मिष्ठाई खिलाकर आतिशबाजी भी की गई।

loksabha election banner

शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास से तिरंगा यात्रा निकाली और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के बीच आतिशबाजी की। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया। तिरंगा यात्रा पीपल चौराहे से होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। खूब पटाखे दागे। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया। इसके बाद सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, नन्हेंलाल लोधी, गौरव वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रीति श्रीवास्तव, उर्मिला शुक्ला, प्रभा सोनी, डॉ. अनीता जायसवाल, एकता जायसवाल, अखिलेश यादव, मनीष रस्तोगी, विकास जायसवाल, सुरेश गुप्ता, अमित शर्मा, सतीश सिंह, मानवेंद्र सिंह, आनंद जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हुजुरपुर: हुजुरपुर चौराहे पर भी जश्न मनाया गया। विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र पाठक, विनोद मिश्र, दुर्गेश सिंह, विशाल, दिनेश सिंह, विजय सिंह, आशु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जिला बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री रामपाल शुक्ला ने किया। बैठक में भारत सरकार द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न भी मनाया। बनवारी लाल गुप्ता, तीरथ राम तिवारी, अनवारुल हसन, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ पांडेय, रामछबीले शुक्ला, गया प्रसाद मिश्र, कर्मवीर सिंह, परमप्रकाश पांडेय, शकील अहमद किदवई, मदन गोपाल त्रिपाठी, बाबूराम त्रिपाठी, सभाजीत मिश्र व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.