खाकी-खादी के गठजोड़ में ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था
बहराइच : शहर में जाम की समस्या आम होती जा रही है। पुलिस, नपाप व खादी के गठजोड़ से चल र
बहराइच : शहर में जाम की समस्या आम होती जा रही है। पुलिस, नपाप व खादी के गठजोड़ से चल रहे अतिक्रमण के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। शहर में प्रवेश करते ही अतिक्रमण की काली छाया दिखने लगती हैं। अतिक्रमण से सड़कें सिमटती जा रही हैं। पटरियों पर अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। ऐसे में जाम की समस्या आम हो गई है। डिगिहा टैक्सी स्टैंड से अस्पताल चौराहे तक लगने वाला जाम अब आम हो गया है। जाम के कारण बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग प्रभावित होते हैं। किसी को आफिस में पहुंचने के लिए देर होती है तो किसी की ट्रेन छूट जाती है तो स्कूली बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। जाम में आए दिन एंबुलेंस भी फंसती रहती है। जाम में फंसने के बाद मरीजों की जान पर आफत आ जाती है। एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजाता रहता है, लेकिन कोई भी वाहन चालक उसे रास्ता देने का प्रयास नहीं करता है। नालियां और फुटपाथ तो अवैध निर्माण से ढकने के कारण अब विलुप्त होते जा रहे हैं। जिम्मेदारों की बेपरवाही से पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। वीआईपी शहर होने के बाद भी जाम लोगों के लिए नासूर बन रहा हैं। इनसेट शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के साथ ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी, बहराइच