हेलमेट लगाएं, ¨जदगी को बचाएं
कैसरगंज (बहराइच) : एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में यातायात माह के तहत अभियान चलाया ग
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:55 PM (IST)
कैसरगंज (बहराइच) : एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में यातायात माह के तहत अभियान चलाया गया। इसमें वाहनों के कागजातों की जांच की गई। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
सीओ शंकर प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह ने कैसरगंज कस्बे में हमराहियों के साथ हेलमेट लगाकर कर रुट मार्च किया। लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया गया कि सभी लोग वाहन चलाते समय पूरे कागजात, ड्राइ¨वग लाइसेंस व हेलमेट का प्रयोग करें। कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिया गया कि पूरे कागजात रखने के साथ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें