ट्रेड यूनियन की हड़ताल से ठप रहा बैंक का कामकाज
संवादसूत्र श्रावस्ती ट्रेड यूनियन की हड़ताल से मंगलवार को जिले के सार्वजनिक बैंकों का कामक
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 10:28 PM (IST)
संवादसूत्र, श्रावस्ती: ट्रेड यूनियन की हड़ताल से मंगलवार को जिले के सार्वजनिक बैंकों का कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से बैंक में लेनदेन नहीं हो सका। जरूरी काम से बैंक के सहारे बाजार आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
ट्रेड यूनियन के आवाहन पर मंगलवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। त्योहारी सीजन के चलते खरीदारी के लिए बैंक के सहारे बाजार आए लोगों को पैसे के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद अधिकांश बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए। सिरसिया के बनकटवा से पैसे निकालने आए सुखराम का कहना था कि उन्हें बैंक के हड़ताल के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। बैंक का शटर बंद होने से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें