Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र

बहराइच: शुक्रवार को शहर के विनायक रिसार्ट में बहराइच लोक सभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिका

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:59 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र

बहराइच: शुक्रवार को शहर के विनायक रिसार्ट में बहराइच लोक सभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों ने योजना बैठक की । प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर ने पं. दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान संगठन की मजबूती का मंत्र दिया गया।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी व संगठन की मजबूती में कार्यकर्ता सबसे मजबूत कड़ी है। सरकार विभिन्न प्रकार के जनहितकारी योजनाएं चला रही है। उनकी जानकारी जन-जन को होनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता ही इस कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से बूथ समितियों के गठन, बूथ सदस्यता, मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विधायकों, जिला व विधानसभा पदाधिकारियों को 10 से 15 नवंबर के बीच बूथों पर पहुंच कर बूथ अध्यक्ष व सदस्यों को सम्मानित करने व 17 नवंबर को बाइक रैली निकाले जाने की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कमल विकास ज्योति महाअभियान के तहत 26 जनवरी को लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर दीपक जलाया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भारत के नवनिर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता को तन-मन से जुटकर कार्य करना है। अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान के साथ रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता में है। लखीमपुर के मोहम्मदी से विधायक व जिले के प्रभारी लोकेंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, लोकसभा प्रभारी सूर्यनरायण तिवारी, संयोजक श्रीनाथ शुक्ल, बलहा विधायक अक्ष्यवर लाल गोंड, महसी विधायक सुरेश्वर ¨सह, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, जिपं सदस्य हरीशचंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी, संचित ¨सह, निशंक त्रिपाठी, गौरव वर्मा, बृजेश पांडेय, अखंड प्रताप ¨सह, मंदीप वालिया समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.