बहराइच में तीन शवकों के साथ सड़क पर दिखी बाघिन, यातायात रहा ठप; Video सोशल मीडिया पर वायरल
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर दिखी, जिससे यातायात थम ...और पढ़ें
HighLights
कतर्नियाघाट में बाघिन तीन शावकों संग सड़क पर दिखी।
राहगीरों ने वाहन रोककर दुर्लभ दृश्य का वीडियो बनाया।
वन्यजीव प्रभाग में वन्यजीवों की सक्रियता का यह शुभ संकेत।
जागरण संवाददाता, बहराइच। नेपाल सीमा से सटे कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बुधवार रात तीन शवकों संग बाघिन को सड़क पर देख राहगीर रोमांचित रहे। लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित किया है। कुछ देर तक बाघिन सड़क पर शावकों के साथ मौजूद रही। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों के पहिए थमे रहे। जंगल में बाघिन के जाने के बाद आवागमन चालू हुआ।
सुजौली इलाके के रहने वाले अशफाक, मनीष, शोएब और मतीन समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि मोतीपुर-बिछिया मार्ग पर गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर चहलकदमी करती दिखी।
ठप रहा आवागमन
सड़क पर बाघिन को बच्चों संग देख राहगीरों ने वाहन रोक लिया। लोग अपने मोबाइल कैमरों से रोमांचित दृश्य को कैमरों में कैद करने लगे। गाड़ियों में बैठकर इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद करने लगे। करीब दो मिनट तक वह शावकों संग सड़क पर डटी रही। इस दौरान आवागमन ठप रहा।
यह भी पढ़ें- गोंडा में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए 66 करोड़ का प्लान तैयार, विभाग लगाएगा 90 नए ट्रांसफार्मर
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग लगातार वन्यजीवों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। जंगल में बाघिन का अपने शावकों के साथ दिखाई देना क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता और प्राकृतिक आवास की बेहतर स्थिति की ओर संकेत करता है। लोगों भी ध्यान रखना चाहिए कि जंगल में वाहन की रफ्तार कम रखने के साथ सतर्क होकर चले। - अपूर्व दीक्षित , प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट
