विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालिका समेत तीन की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 27 Oct 2013 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 12:27 AM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : जिला चिकित्सालय में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से एक बालिका समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। बुखार के बीस नए मरीज भर्ती किए गए हैं।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी अमित कुमार(30) पुत्र ज्वाला प्रसाद, थाना दरगाह क्षेत्र के सलारगंज मुहल्ला निवासी पप्पू(35) पुत्र अब्दुल कादिर तथा इसी थाना क्षेत्र के मुहल्ला गुलामअलीपुरा निवासी निर्मला(5) पुत्री राजेंद्र को तेज बुखार के चलते अस्पताल में मौत हो गई। बुखार के बीस नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें आठ बच्चे शामिल हैं। रिसिया थाना क्षेत्र के सरका बरांव निवासी जगदीश(30) पुत्र समयदीन, रामगांव थाना क्षेत्र के करनपुरवा निवासी राजदेई (60) पत्‍‌नी गंगाराम, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरनिया गांव निवासी लोकनाथ शर्मा(26) पुत्र बुधसागर, बौंडी थाना क्षेत्र के मजहमा गांव निवासी अनिल कुमार(5) पुत्र रामपाल, गिलौला थाना क्षेत्र के कौरेमऊ निवासी दीपक(10) पुत्र सरबजीत, हरदी थाना क्षेत्र के महसी निवासी अमन सिंह(10) पुत्र हरिबहादुर तथा बलरामपुर जिले के लसौढ़ा गांव निवासी अंकित मिश्रा(1) पुत्र शिवशंकर की हालत नाजुक है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर