Move to Jagran APP

महिलाओं को पढ़ाया स्वावलंबन का पाठ

महसी (बहराइच) : राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की ओर से क्षेत्र के भगवानपुर में महिला स

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM (IST)
महिलाओं को पढ़ाया स्वावलंबन का पाठ
महिलाओं को पढ़ाया स्वावलंबन का पाठ

महसी (बहराइच) : राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की ओर से क्षेत्र के भगवानपुर में महिला सशक्तीकरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में महिलाओं को स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया गया। समूह गठन कर रोजगार के टिप्स दिए।

loksabha election banner

परियोजना की सदस्य प्रिया चौधरी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समूह गठन से लेकर विभिन्न तरीके के रोजगारपरक योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रामीण महिलाएं इसका भरपूर लाभ उठाएं। सिलाई-कढ़ाई व छोटी दुकान का संचालन कर महिलाएं आमदनी प्राप्त कर सकती हैं। बैठक में महिलाओं, किशोरियों व नवजात के स्वास्थ्य लाभ के बारे में चर्चा की गई। स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आसपास के वातावरण का स्वच्छ होना बेहद जरूरी है। महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर परियोजना प्रभारी अमरेश मिश्र, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.