तेंदुआ पकड़ने को जर्मापुर में लगा ¨पजड़ा, कां¨बग शुरू
बहराइच) : बौंडी थाना क्षेत्र के घाघरा कछार स्थित बाढ़ प्रभावित गांव जर्मापुर में वृद्धा को निव
बहराइच) : बौंडी थाना क्षेत्र के घाघरा कछार स्थित बाढ़ प्रभावित गांव जर्मापुर में वृद्धा को निवाला बनाए जाने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। गांव के पास गन्ने के खेत के किनारे ¨पजड़ा लगाया गया है। वनकर्मी कां¨बग कर रहे हैं। ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। ग्रामीणों में दहशत है।
रविवार की रात थाना क्षेत्र के घाघरा के कछार स्थित जर्मापुर गांव निवासी सीतादेवी (60)पत्नी मथुरा को तेंदुए ने निवाला बना डाला था। बुधवार की रात तेंदुआ एक बार फिर गांव में आ धमका। काफी देर तक पेड़ पर बैठा रहा। दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की। गांव के किनारे ¨पजड़ा लगाया गया। ¨पजड़े में बकरी बांधी गई। शुक्रवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी ने नाव के सहारे गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। लगाए गए ¨पजड़े की स्थिति देखी। तेंदुए की दस्तक से कायमपुर, जर्मापुर, पिपरा, बभनौटी समेत आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। रेंजर ने बताया कि ¨पजड़ा लगाया गया है। तेंदुए को पकड़ने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर वनदारोगा दीपक ¨सह अशोक कुमार मौर्य वनरक्षक प्रताप ¨सह राना समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।