पुरस्कार पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
बहराइच : गुरुवार को रुकनापुर स्थित मदरसा रहमानिया जियाउल उलूम में विपनेट साइंस क्लब ज्ञान श्
बहराइच : गुरुवार को रुकनापुर स्थित मदरसा रहमानिया जियाउल उलूम में विपनेट साइंस क्लब ज्ञान शक्ति विज्ञान ग्रुप की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि बीईओ कैसरगंज रमन ¨सह रहे।
उन्होंने कहा कि बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान ग्रुप का यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान की अहम भूमिका रहती है। विज्ञान प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं की जानकारी का परीक्षण भी होता है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कहा कि आरंभिक कक्षाओं से ही तैयारी शुरू करके विद्यार्थी सफलता की राह में आगे बढ़ सकते हैं। विज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा छह वर्ग में मुहम्मद रुमान प्रथम, मुहम्मद अरशद दूसरे व सुफियान तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा सात में दीपक मौर्या पहले, सायबा बेगम दूसरे व इंजमामुलहक तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा आठ में सालिमा खातून पहले, सूर्य प्रताप दूसरे व सूफिया खातून तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल व सामान्य ज्ञान की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेद प्रकाश पाठक, फैजान अहमद, रफीक सिद्दीकी, मास्टर अकबाल, खलील अहमद, अबू हफसा, इरफान अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।