श्रद्धा का केंद्र है श्रीकृष्ण लीला का मंचन
भवनियापुर बढ़ैया कला में दशहरा महोत्सव की तैयारियां
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM (IST)
बहराइच : भवनियापुर बढ़ैया कला में दशहरा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। यहां पर श्रीकृष्ण लीला व कंस वध का मंचन होता है, जो श्रद्धा का केंद्र रहता है। मेला आयोजक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व चतुर्भुज सहाय ने बताया कि कोरोना महामारी के ²ष्टिगत शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है।
शीतांशु आनंद ने एक हजार मास्क दशहरा समिति को उपलब्ध कराया है। सुबह श्रीमद्भागवत पाठ एवं शाम को श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन हो रहा है। 25 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव व 26 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें