खेल से बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना: विधायक
महसी (बहराइच): खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उनके अंदर शारीरिक
महसी (बहराइच): खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उनके अंदर शारीरिक व सामाजिक विकास का उदय होता है। यह बातें तेजवापुर के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विधायक सुरेश्वर ¨सह ने कही।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने सफेद कबूतर उड़ा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मशाल दौड़ के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन बीईओ संतोषी राणा ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह, शिक्षक संघ जिला मंत्री विजय उपाध्याय, संजय त्रिवेदी, शशिकांत दीक्षित, बृजेश गुप्ता, राजू शुक्ला, जयप्रकाश ¨सह, शिवनंदन शुक्ला, सोनू मिश्र शिक्षक-शिक्षिका समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।