रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें
बसों में सीटों की क्षमता से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाएंगे
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 11:23 PM (IST)
संसू, बहराइच: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। बहराइच से लखनऊ के लिए करीब 12 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। यात्री काउंटर से टिकट ले सकेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद इरफान के मुताबिक गुरुवार से आठ दिन यानी छह अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
रक्षाबंधन पर्व के चलते बसों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसी वजह से स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। सवारियां बढ़ने के दौरान लंबी दूरी पर चलने वाली बसों जैसे दिल्ली, सीतापुर आदि के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ।कोई यात्री खड़े होकर बस में सफर करता मिला तो ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें