आपराधिक घटनाओं के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
दो घंटे का मौन सत्याग्रह भाजपा सरकार को बताया जनविरोधी
बहराइच : प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को विरोध जताया। दो घंटे मौन रखकर सत्याग्रह किया। सपाइयों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। प्रदेश में जंगलराज है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर मटेरा विधायक व पूर्व मंत्री यासर शाह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दो घंटे मौन रहकर सत्याग्रह किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बीते दिनों हाथरस, बलरामपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर में हैवानियत की शिकार बेटियों का परिवारजनों की गैर मौजूदगी में अंतिम संस्कार करना निदनीय है। कहा, हाल ही में पास बिल किसान विरोधी है। भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन आवाज उठाने से कार्यकर्ताओं को रोक रहा है।
पूर्व विधायक रामतेज यादव, केके ओझा, शब्बीर वाल्मीकि, मुकेश श्रीवास्तव, अब्दुल मन्नान, देवेशचंद्र मिश्र, डॉ. राजेश तिवारी, जफर उल्ला खां, राजेंद्र मौर्य, लक्ष्मीनरायन यादव, शकील मेकरानी, राजेश चौधरी, लक्ष्मी नारायण निषाद, नंदेश्वर नंद यादव, निशा शर्मा, शाहिस्ता परवीन, अजीत सिंह शामिल रहे।
नानपारा में गांधी पार्क में सपाइयों ने दो घंटे का मौन व्रत रखकर विरोध जताया। भाजपा सरकार को तानाशाह बताया। जयंकर सिंह, अब्दुल वहीद, नसीबुन्निशा, चंद्रप्रकाश वर्मा, समीर खान, बालकिशुन यादव, अतहर हुसैन, सईद अहमद, सादिक हुसैन, नौशाद हुसैन, शहबा•ा नसीम, अव्वल अंसारी, अमान फरीदी, शमीम अहमद मौजूद रहे।